अयोध्या
Trending

धार्मिक नगरी अयोध्या मे फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला के भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न

धार्मिक नगरी अयोध्या मे फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला के भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न

धार्मिक नगरी अयोध्या मे फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला के भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक बाबी औऱ सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, साधु संतों एवं रामलीला कमेटी के पदाधिकारी की मौजूदगी में संपन्न हुआ।इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि मै मुझे बहुत खुशी होती हैं की मैं हर साल अयोध्या की रामलीला की भूमि पूजन मे शामिल होता हूँ। इस साल अयोध्या की रामलीला का चौथा संस्करण हैं। अयोध्या की रामलीला से पूरे विश्व मे भगवान राम जी का सन्देश जाता हैं।बता दे कि 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक रामनगरी में फिल्म जगत से सजी अयोध्या की रामलीला का मंचन शुरू होगा।इस बार राम कथा पार्क में अयोध्या की रामलीला का मंचन किया जाएगा।जिसमे कई फिल्मी हस्तियां रामलीला में मंचन करेगी। रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने कहा कि शाम 7:00 से रात 10:00 बजे तक राम कथा पार्क,नया घाट अयोध्या से लाइव दूरदर्शन पर दिखाया जाएगा।इस साल अयोध्या के रामलीला को सेटेलाइट चैनल्स द्वारा टीवी पर लाइव दिखाया जाएगा।अयोध्या के रामलीला का अपना यूट्यूब चैनल हैं उस पर लाइव दिखाया जायेगा।अयोध्या के रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है।इस साल अयोध्या के रामलीला चौथा संस्करण हैं।उन्होंने कहा कि हमें इस बात की बहुत खुशी है। अयोध्या की रामलीला उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, सांस्कृतिक मंत्री श्री जयवीर सिंह व नगर निगम के सहयोग से होता है। हम इनका धन्यवाद करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share