अयोध्या
Trending

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का 88वॉ जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का 88वॉ जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं तहसील के तिकोनिया पार्क में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जिला अध्यक्ष रमेश पांडे व महिला सभा की जिला अध्यक्ष सुमन पांडे के नेतृत्व में किसानों के मसीहा महात्मा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 88वॉ जन्मदिन जयंती के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राज्यपाल शर्मा भी अयोध्या पहुंचे। जिनका भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष रमेश पांडे व प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा ने माला पहनकर प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा का स्वागत किया। वही प्रदेश अध्यक्ष राज्यपाल शर्मा ने किसानों के मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण कर केक काटकर महेंद्र सिंह टिकैत का जन्मदिन मनाया और सभी को मिठाई व फल वितरण किया गया। वही किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश अध्यक्ष राज्यपाल शर्मा ने बताया कि महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के मसीहा थे उन्होंने किसानो को आंदोलन करना सिखाया। अपने हक के लिए लड़ाई लड़ना सिखाया हम लोग उन्हें के बताए हुए मार्ग पर चल रहे हैं। और किसान यूनियन का एक-एक कार्यकर्ता बिना डर के अपने हक की आवाज बुलंद करता है। मैं सभी किसान भाइयों को चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 88वीं जयंती की बधाई देता हूं। और सबको एक जूठ होकर किसानों के मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत के बताए हुए मार्गों पर चलना चाहिए।वही भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष रमेश पांडे ने भी महात्मा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के 88 में जन्मदिन के अवसर पर महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर माल्यार्पण कर केक काटकर जयंती मनाई और कहा कि महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत किसान यूनियन की स्थापना की है। आज हम इस जयंती के अवसर पर ईश्वर से ही कामना करते हैं कि हमारा संगठन ऐसे ही निरंतर बढ़ता रहे। हम सभी को महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती की बधाई देते है। इस जयंती के अवसर पर अध्यक्ष रमेश पांडे प्रदेश सचिव श्रीराम वर्मा महिला जिला अध्यक्ष सुमन पांडे, जिला महिला सचिव पूनम पांडे मीडिया प्रभारी राम जन्म वर्मा, पिंकू पांडे, रिबई दादा, राकेश वर्मा, एकादशी गुप्ता, श्री राम यादव, रवींद्र वर्मा, आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share