देवर निकला भाभी की हत्या का कातिल, आला कत्ल चाकू बरामद कर पुलिस ने उसको भेजा जेल
![](https://prsdnews.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230430-WA0025-780x470.jpg)
गोंडा। शुक्रवार को थाना करनैलगंज क्षेत्र के अन्तर्गत एक महिला की हत्या का खुलासा हो गया। इसमें पुलिस ने मृतका के देवर को जेल भेज दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा तत्काल डाॅग स्क्वायड व फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया था। मामले में वादी यूनुस अली पुत्र हुबदार नि0 कपूरपुर साई तकिया थाना करनैलगंज की तहरीर पर थाना कर्नलगंज में हत्या का अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा घटना के जल्द से जल्द अनावरण हेतु एसओजी व सर्विलांस टीम सहित प्र0नि0 को0 करनैलगंज को निर्देशित किया गया था।
इस निर्देश के क्रम में थाना करनैलगंज व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा विवेचना के क्रम में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्त मैनुद्दीन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे आलाकत्ल 01 अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त मैनुद्दीन द्वारा बताया गया कि मृतका मेरी पट्टीदार थी व गांव के अगल-बगल के कई लोगों से बात करती थी जो मुझे अच्छा नहीं लगता था इसी कारण मैंने दिनांक 28.04.2023 को सूफिया की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 करनैलगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त- मैनुद्दीन पुत्र अमजद अली निवासी साईं तकिया कपूरपुर थाना कोतवाली कर्नलगंज जनपद गोंडा। पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0-223/23, धारा 302 भादवि थाना करनैलगंज जनपद गोण्डा। बरामदगी- 01 अदद नाजायज चाकू। गिरफ्तार कर्ता टीम-प्र0नि0 करनैलगंज सुधीर कुमार सिंह मय टीम। प्रभारी एसओजी संतोष कुमार सिंह मय टीम।