गोंडा

नौकरी का झांसा देकर गैंगरेप का आरोपी गिरफ्तार, शहर के बाहर ले जाकर साथियों के साथ मिलकर की थी दरिंदगी

Gonda: गोण्डा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। घटना में शामिल आरोपियों को धानेपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। लेकिन एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। फरार आरोपी को आज धानेपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जिले की धानेपुर पुलिस ने नौकरी दिलवाने का झांसा देकर लड़की के साथ गैंग दुष्कर्म वाले वांछित आरोपी लवकुश यादव को गिरफ्तार किया है। श्रीनगर बाबागंज थाना धानेपुर के रहने वाले आरोपी लवकुश यादव ने अपने साथियों के साथ थाना धानेपुर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को नौकरी दिलाने के लिए बाहर ले जाने का झांसा देकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था।पीड़ित लड़की को आरोपियों द्वारा नौकरी भी नहीं दिलायी गयी। पीड़िता लड़की की मां द्वारा थाना धानेपुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। वही आज पूरे घटना में फरार चल रहे आरोपी लवकुश यादव को गिरफ्तार किया है।धानेपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि बीते दिनों धानेपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को आरोपी लवकुश यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर बाहर ले गए थे। जहां लड़की के साथ लवकुश यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था।लड़की वहां से किसी तरीके से भागकर अपने घर पहुंची और अपनी मां को पूरी बात बताई। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई थी। जिसको लेकर पुलिस से मुकदमा पंजीकृत कर घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फरार चल रहे आरोपी लवकुश यादव को आज गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share