गोंडालाइव अपडेट

बृजभूषण ने अखिलेश को दिया धन्यवाद, प्रियंका को लेकर कहीं बड़ी बात

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बृजभूषण सिंह पर एफ आई आर दर्ज होने के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान बृजभूषण सिंह ने हर सवाल का जवाब बड़े ही बेबाकी के साथ दिया। कहां सभी पार्टियों के नेता हमें विधिवत जानते हैं। अखिलेश यादव तो मुझे बचपन से जानते हैं।
विपक्ष का क्या रोल है। इस पर उन्होंने कहा कि इसमें पार्टी का कोई रोल नहीं है। दाग मेरे ऊपर लगा है। इसमें पार्टी क्या करें। इस दाग को हमें ही धुलना होगा। अगर हम निर्दोष होंगे तो बरी हो हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जहां तक विपक्ष का सवाल है। खासतौर से आपका इशारा समाजवादी पार्टी की तरफ है। इस पर मैं यह कहना चाहता हूं कि समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव है। अखिलेश यादव हमें बचपन से जानते हैं। मैं उनको धन्यवाद दूंगा।
उन्होंने कहा कि यूपी के अंदर ज्यादातर पहलवान एक ऐसे समाज से आते हैं। कि वह समाजवादी विचारधारा रखते हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 10 हजार पहलवान कुश्ती लड़ रहे हैं, तो उसमें 8 हजार समाजवादी विचारधारा रखते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी नेताओं को पता है कि नेता कैसे हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रियंका गांधी बिना सोचे समझे बैठकर आरोप लगा रही है। कहां कि कांग्रेस के नेता भी हमें जानते हैं। वह भी अनावश्यक विरोध नहीं करेंगे।

बृजभूषण ने कहा कि प्रियंका गांधी को गुमराह किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें मेरी पार्टी का कोई रोल नहीं है। उन्होंने कहा कि इस आरोप का अपराध मेरे ऊपर लगा है। इसके छींटे मेरे ऊपर पड़े हैं। इसमें पार्टी क्या करें। इस छींटे को साफ करना मेरा काम है। अगर पुलिस हमें अपराधी बना देती है। तो इसमें हमारी पार्टी क्या मदद करेगी।
यदि पुलिस कहती है कि अपराधी नहीं है। तो फिर पार्टी हमारा नुकसान क्यों करेगी। इसलिए इसमें पार्टी का कोई रोल नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share