गोंडालाइव अपडेट

बृजभूषण सिंह अब अयोध्या की जगह करनैलगंज में करेंगे रैली

बृजभूषण सिंह अब 11 जून को अयोध्या की जगह करनैलगंज में करेंगे शक्ति प्रदर्शन

Gonda: महिला पहलवानों के साथ यौन शोषण के आरोपों का सामना कर रहे कैसरगंज लोकसभा से बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर जनता के सामने उपलब्धियां गिनाएंगे। बृजभूषण शरण सिंह बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर ताकत दिखाने का प्रयास करेंगे।
अब गोंडा के कैसरगंज से सांसद बृजभूषण सिंह ने अपने संसदीय क्षेत्र में रैली का एलान किया है। कहा जा रहा है कि रैली में केंद्र की मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियां बतानी हैं, लेकिन अंदरखाने माना जा रहा है कि वे इस रैली के माध्यम से क्षेत्र में अपनी पकड़ का अहसास कराएंगे।
दरअसल, 5 जून को अयोध्या में होने वाली रैली को बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने स्थगित कर दिया था और कहा था कि मेरे ऊपर लगे आरोपों की जांच सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर चल रही है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए मैं अपनी जनचेतना महारैली रद्द कर रहा हूं। लेकिन कुछ राजनीतिक पार्टी के लोग इस रैली को जातिवाद को लेकर बढ़ावा देना चाहते थे, इसीलिए भी मैंने यह रैली रद्द की थी।
आज बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के निजी सचिव संजीव सिंह से बात की गई तो उन्होंने साफ तौर से कहा कि आगामी 11 जून को सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने संसदीय क्षेत्र कैसरगंज में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए एक रैली करने जा रहे हैं। इस रैली में हजारों की संख्या में जो लोग हैं, वह जुड़ेंगे और उनको मोदी सरकार द्वारा किए गए 9 साल के कार्यों की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी।
इस रैली में कर्नलगंज विधायक अजय कुमार सिंह, तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय, गोंडा एमएलसी मंजू सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share