गोंडालाइव अपडेट

रंजिश में भाई ने भाई को मारी गोली, घायल

गोण्डा।तरब गंज थाना क्षेत्र में विजय नगर मार्ग स्थित नगदही ग्राम के निकट एक भट्ठे के पास रविवार की देर रात्रि में सगे भाई ने अपने ही भाई को रंजिश में गोली मार दिया। घायल अवस्था मे उस को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस की हालत गम्भीर बनी हुई है। तरब गंज थाना क्षेत्र के बेलसर रगड़ गंज निवासी 30 वर्षीय मो तुफैल पुत्र मनुऊवर अली बाइक से अपने घर लौट रहा था। तभी उस को तीन लोगों ने रोक कर गोली मार कर घायल कर दिया गया। घायल अवस्था मे भर्ती के दौरान मो तुफैल ने बताया कि वह विजय नगर एक लोग व्यक्ति ने बकाया पैसा मांगने गया था। पैसा मांग कर वापस देर रात्रि में घर लौट रहा था। उस ने बताया कि तीन लोग थे। उन लोगो ने मुझे रोका और कहा कि बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया है। पेट्रोल दे दो, इस पर वह बाइक से उतर औऱ गाड़ी से पेट्रोल निकालने लगा तभी उस को गोली मार दिया। उस ने बताया कि मारने में उस के भाई जुबेर अहमद थे। जिन को वह पहचान गया। गोली मारने के बाद भाग गए। उस ने घायल अवस्था मे 112 नम्बर पुलिस को फोन किया। मौके पर पुलिस पहुँची और उस को घायल अवस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उस ने बताया कि प्रधानी के चुनाव के चुनाव और जमीन के विवाद का मामला चल रहा है। जिस को लेकर विवाद हो चुका था। घटना की तहरीर तरब गंज थाना पर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share