गोंडालाइव अपडेट
Trending

लोकसभा चुनाव में देवीपाटन मंडल की सभी सीटों पर भाजपा का झंडा लहराएगा

लोकसभा चुनाव में देवीपाटन मंडल की सभी सीटों पर भाजपा का झंडा लहराएगा

गोंडा के टाउन हॉल में भारतीय जनता पार्टी के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शिरकत की। कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने उनका स्वागत किया। इस दौरान बृजभूषण ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में देवीपाटन मंडल की सभी सीटें भाजपा जीतेगी।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों को अभी से ही मेहनत से जी जान लगाकर जुट जाना है ताकि 2024 लोकसभा चुनाव की 80 की 80 सीटें भारतीय जनता पार्टी जी दर्ज करे और पीएम मोदी के नेतृत्व में हम लोग लोकसभा में जाएं। देश के लिए ऐतिहासिक कार्य करें।
बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जीत का मंत्र देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष जी मैं देवीपाटन मंडल की तरफ से आश्वस्त कराना चाहता हूं कि देवीपाटन मंडल में बीजेपी का झंडा बुलंद रहेगा। आपके नेतृत्व में बीजेपी देवीपाटन मण्डल की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share