गोंडा
Trending

गोंडा में एडी स्वास्थ्य के खिलाफ डॉक्टर और कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

गोंडा में एडी स्वास्थ्य के खिलाफ डॉक्टर और कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

गोंडा के जिला महिला अस्पताल के कर्मचारी शुक्रवार को अचानक चिकित्सा अधीक्षिका के कार्यालय के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया है। धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि जिला महिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण देवीपाटन मंडल ने अस्पताल में तैनात डॉक्टरों व कर्मचारियों के साथ बदसुलूकी की थी और अमर्यादित तरीके से व्यवहार किया था। जिसको लेकर अब जिला महिला अस्पताल के कर्मचारी व डॉक्टर धरने पर बैठे हुए हैं।
एडी स्वास्थ्य के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि 33 साल से एक ही मंडल में तैनात है और इनका गोंडा जिले में खुद का अस्पताल और कई मार्केट भी हैं। हॉस्पिटल का संचालन उनकी पत्नी करती हैं। धरने पर बैठे सैकड़ों कर्मचारी एडी स्वास्थ्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
गुरुवार को जिला महिला अस्पताल का अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण देवीपाटन मण्डल हरिदास ने औचक निरीक्षण किया था और निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी व डॉक्टर बिना किसी सूचना के अनुपस्थिति थे। फार्मासिस्ट से कंप्यूटर ऑपरेटर का काम लिया जा रहा था। जिसको लेकर ऐडी हेल्थ ने सीएमएस, कर्मचारियों व डॉक्टरों को जमकर फटकार लगाई थी। जिसके बाद अब जिला महिला अस्पताल के र्मचारी व डॉक्टर एक राय होकर के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के कार्यालय के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने एडी स्वास्थ्य पर कर्मचारियों के साथ अभद्रता करने, बदसुलूकी का आरोप लगाया है।
अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण हरिदास के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि एडी स्वास्थ्य का गोंडा में श्री राम हॉस्पिटल है जो उनकी पत्नी संचालित करती हैं और उनकी गोंडा जिले में कई मार्केट भी हैं, यह एक ही मंडल में 33 साल से जमे हुए हैं और इनको हटाया नहीं जा रहा है। इनके पास इतनी संपत्ति कहां से आ गई इसकी भी जांच होनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share