गोंडा
Trending

पूर्व मंत्री बोले मोदी के सामने राहुल चट्‌टान की तरह खड़े, राहुल गांधी हैं पीएम कैंडिडेट

पूर्व मंत्री बोले मोदी के सामने राहुल चट्‌टान की तरह खड़े, राहुल गांधी हैं पीएम कैंडिडेट

पूर्व मंत्री कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस के स्वाभिमान के वास्ते, संविधान के रास्ते कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में संविधान का कैसे माखोल मखौल उड़ाया जा रहा है। उसी पर एक परिचर्चा कार्यक्रम था। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 2024 में राष्ट्रीय मुद्दों का चुनाव होने वाला है। पूरा देश एक रेखा पर दो हिस्सों में बंटा है। एक हिस्से में देश को बेचने वाले हैं। दूसरी तरफ संविधान की रक्षा और देश को बचाने वाले हैं। जिन्हें देश को बेचना है। वह उनके साथ चले जाएं। जो 2014 से लगातार देश के उपक्रमों को बेच बेचकर देश को बर्बाद कर दिया है। जो संविधान के रक्षक हैं। देश को संविधान के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं। उनकी एक अलग टीम बनी है।
उन्होंने कहा कि दिसंबर जनवरी जब भी 2024 का चुनाव होगा। तो आप देखेंगे की पूरा का पूरा देश उन लोगों के साथ खड़ा है। जो संविधान को बचाने में लगे है। जब उनसे पूछा गया कि आप संविधान में कहां खतरे महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संविधान तब खतरे में आता है। जब देश में झूठ का शासन हो जाए। सीबीआई और ईडी इनकम टैक्स जैसी संवैधानिक संस्थाओं का शासन हो जाए। इन संस्थाओं के विषय में निष्पक्षता की उम्मीद की जाती है। कहां कि चुनाव आयोग को ही देख लीजिए कहां और किसे नोटिस देना है। इन सब बातों को लेकर जब गड़बड़ी पैदा हो जाए। शासन करने वाले लोग कहने लगे हम बुलडोजर चलवा देंगे। मिट्टी में मिला देंगे। हम तुमको ठंडा कर देंगे। तुमको ऊपर पहुंचा देंगे। जब ऐसी बातें होने लगे तो समझो हमारा संविधान खतरे में है। उन्होंने कहा कि संविधान में सबको मौलिक अधिकार प्राप्त है। अनुच्छेद 12 से लेकर 35 तक यह अधिकार सबको प्राप्त है। इसी संविधान की रक्षा के लिए हम सभी को एकत्रित होना पड़ा है।
हलाल प्रोडक्ट पर प्रतिबंध लगाने के सवाल पर कहा कि मैं तो शुद्ध शाकाहारी हूं। मुझे उसके विषय में जायदा जानकारी नहीं है। कहां की अब कोई मुद्दा रह नहीं गया है। विकास के नाम पर सरकार पूरी तरह से शून्य है। बेरोजगारी में टॉप पर है। डबल इंजन की सरकार महंगाई से लेकर सारे मुद्दों पर पूरी तरह से फेल है। शिक्षा दीक्षा के नाम पर आप देख ही रहे हैं।
गोंडा को ही देख लीजिए एक विश्वविद्यालय मिला था। वह भी चला गया। आज हर मामले में एक अजीबोगरीब रणनीति चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हूं कि यहां का युवा लगातार धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल कर रहा है। लेकिन गूंगी बहरी सरकार है। युवाओं की आवाज वहां तक पहुंच नहीं पाती है। सरकार का एक अलग एजेंडा चला रही है। इस एजेंडा पर विराम लगाने के लिए युवाओं को आगे आना होगा। बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के उसे बयान पर पलटवार किया। जिसमें उन्होंने कहा है कि इंडिया गठबंधन बिना दूल्हे की बारात है। इस पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जिसका आप नाम ले रहे हैं। वह कहां रहेंगे। जो लोग उनके खिलाफ आवाज बुलंद किए हैं। उनके साथ रहेंगे, या फिर कहीं और इंडिया गठबंधन का दूल्हा पूरा हिंदुस्तान देख रहा है। मोदी के खिलाफ राहुल गांधी चट्टान की तरह खड़े हुए हैं। 2024 के चुनाव में राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूरा गठबंधन उन्हें नेता मान रहा है। देश भी उन्हें गठबंधन का नेता मान रहा है। सबसे पहले प्राथमिकता है कि जो देश को बेच रहे हैं। उनको भगाया जाए। उसके बाद हम लोग बैठकर तय कर लेंगे। कभी रेल बेच रहे, तो कभी भेल बेच रहे। अडानी को बढ़ाने के लिए पूरा देश बेच रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share