गोंडा
Trending

सड़क दुर्घटना में चार की मौत, बाइक सवार को टैंकर ने रौंदा

सड़क दुर्घटना में चार की मौत, बाइक सवार को टैंकर ने रौंदा

गोण्डा। जिले में अलग अलग सड़क दुर्घटनाओ में चार लोगों की मौत हो गई। बाइक सवार को टैंकर ने रौंद दिया जिस से उस की दर्दनाक मौत हो गई। नगर कोतवाली क्षेत्र के इंद्रा पुर निवासी 35 वर्षिय कन्हैया लाल पुत्र राम बरन गुरुवार के दिन बाइक से मनका पुर बस स्टॉप के पास एक विद्यालय में काम की तलाश के लिए गया था। वही से वापस लौटते समय एक टैंकर ने कुचल दिया जिस से उस की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने उस के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के तीन बच्चे है। एक लड़का और एक कड़की दिव्यांग है।मृतक कन्हैया लाल मनका पुर बस स्टॉप के पास स्थित एक स्कूल में पहले खाना बनाने का कार्य करता था। कुछ दिनों पहले छोड़ दिया था। फिर वही विद्यालय में काम की तलाश के लिए गया था। तभी दुर्घटना हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर मे कोहराम मच गया। कटरा थाना क्षेत्र के गौरवाकला निवासी 45 वर्षिय सावित्री देवी पत्नी पवन कुमार अपने रिश्तेदार भगवत प्रसाद की बाइक से कर्नल गंज तहसील में स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में जमीन बैनामा कराने गई थी। बुधवार की देर शाम को वापस घर लौट रही थी। कर्नल गंज हुजूर पुर मार्ग पर बाइक साड़ से टकरा गई। जिस में सावित्री देवी गम्भीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए उस को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने उस को देखने के बाद मृत्यु घोषित कर दिया। नगर कोतवाली क्षेत्र के हनुमन्त पूरी कालोनी बादशाह बाग चौराहे के पास बुधवार की देर शाम को एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति किसी वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। मरणासन्न हालत में उस को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने इस को मृत्यु घोषित कर दिया। उस की पहचान नही हो पाई। एक 50 वर्षीय लाल बहादुर पुत्र हारून घायल अवस्था मे पड़ा था। इलाज हेतु उस को जिला अस्पताल में लाया गया। चिकित्सक ने उस को मृत्यु घोषित कर दिया। उस की पहचान नही हो पाई कि कहा कि रहने वाला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share