गोंडालाइव अपडेट
Trending

गोण्डा ने रचा इतिहास, 11000 कन्याओं का हुआ कन्या पूजन, बना विश्व रिकॉर्ड

गोण्डा ने रचा इतिहास, 11000 कन्याओं का हुआ कन्या पूजन, बना विश्व रिकॉर्ड

शारदीय नवरात्रि की दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर जनपद गोण्डा रविवार को ऐतिहासिक क्षणों का साक्षी बना। ऋषि मुनियों की इस पावन धरती पर एक इतिहास रचा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में नवरात्रि के अवसर पर देश के सबसे बड़े कन्या पूजन “शक्ति वंदन” समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जनपद के विभिन्न विकासखण्डों से आई 11,888 बेटियों का कन्या पूजन व महाभोज किया गया।
जिला प्रशासन की ओर से गोण्डा के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज के परिसर में भव्य “शक्ति वंदन” समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महिला स्वावलंबन और मातृ शक्ति के प्रतीक मिशन शक्ति कैफे और मिशन शक्ति वॉल का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जिले की नौ महिलाओं को नवदेवी सम्मान से भी नवाजा गया। खास बात यह है कि यह पूरा कार्यक्रम जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास बेबी रानी मौर्य ने समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ, राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास प्रतिभा शुक्ला, सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, विधायक करनैलगंज अजय कुमार सिंह, विधायक कटरा बावन सिंह, विधायक सदर प्रतीक भूषण सिंह, विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी, विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पाण्डेय, विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री, विधायक गौरा प्रभात कुमार वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप समेत भारी संख्या में गणमान्यों ने इस समारोह की भव्य को और भी बढ़ा दिया।

अतिथिगणों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। समारोह में सभी गणमान्यों ने हवन कुंड में आहुति देकर देश, समाज और विश्व के कल्याण की कामना की। जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से आई कन्याओं पूजन के साथ स्वच्छता हाईजिन किट और पोषण पोटली का वितरण किया गया। गणमान्य अतिथियों के द्वारा भी कन्या पूजन कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर मंडलायुक्त देवी पाटन मंडल योगेश्वर राम मिश्र, पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमरेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी नेहा शर्मा, पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोली समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री ने किया कैफे व वॉल का लोकार्पण

समारोह की मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास बेबी रानी मौर्य ने मिशन शक्ति कैफे और मिशन शक्ति वॉल का लोकार्पण किया। मिशन शक्ति कैफे की स्थापना श्री लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में की गई है। यह प्रदेश का पहला मिशन शक्ति कैफे है। इसका संचालन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा किया जा रहा है। वहीं, मिशन शक्ति वॉल के माध्यम से देश और दुनिया में भारत का मान बढ़ाने वाली महिला शक्ति को जिला प्रशासन द्वारा एक नए अंदाज में सम्मानित किया गया है। बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ बनी यह वॉल देश और दुनिया में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली देश की महिलाओं को समर्पित है। देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रानी दुर्गावती, रानी लक्ष्मीबाई, सरोजनीनायडू से लेकर सुषमा स्वराज, सानिया मिर्जा, जिमनास्टर दीपा कर्माकर समेत 25 शख्सियतों को स्थान दिया गया है।

👉नौ महिलाओं को दिया गया नवदेवी सम्मान

शक्ति वंदन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जनपद की नौ मातृशक्तियों को नवदेवी सम्मान से सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग क्षेत्राधिकारी सदर शिल्पा वर्मा, राजस्व विभाग की अन्नू सिंह, न्याय विभाग की शैलबाला सिंह, उद्योग जगत से उर्मिला गुप्ता, स्वास्थ्य विभाग से सुनीत मौर्या (आशा), भगहरिया पूरेमितई की ग्राम प्रधान रेखा सिंह, तरबगंज की बी.सी. सखी संध्या देवी, कंपोजिट विद्यालय-पथवलिया झंझरी की सहायक अध्यापिका वंदना मिश्रा, मुजेहना ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुशीला को राज्य मंत्री द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

देश के इस सबसे बड़े शक्ति वंदन को भव्य बनाने के लिए 11 हजार बेटियों का कन्या पूजन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। लेकिन, जिला प्रशासन की कोशिशों के नतीजा है कि लक्ष्य से आगे बढ़कर 11,888 कन्याओं का पूजन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेम चन्द्र यादव ने बताया कि झंझरी ब्लॉक से 2550, पण्डरी कृपाल से 1100, हलधरमऊ से 1300, कटरा बाजार से 1120, मुजेहना से 1650, मनकापुर से 590, वजीरगंज से 580, नवाबगंज से 560, परसपुर से 592, करनैलगंज से 570, बेलसर से 583, तरबगंज से 575, रुपईडीह से 565 तथा इटियाथोक से 596 बेटियां इस समारोह में शामिल हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share