गोंडालाइव अपडेट
Trending

होम गार्ड के बेटे की आँख फोड़ कर किया,हत्या

होम गार्ड के बेटे की आँख फोड़ कर किया,हत्या

गोण्डा। खरगू पुर थाना क्षेत्र में एक युवक की आँख फोड़ने के बाद उस की धारदार हथियार से हमला कर के हत्या करने के बाद उस के शव को लाकर खेत में फेंक दिया। सुबह लाश मिलने से गांव में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। खरगू पुर थाना क्षेत्र के बरा गांव निवासी 30 वर्षीय जय राम यादव पुत्र राधेश्याम यादव बुधवार की रात्रि करीब 9 बजे घर पर खाना खा रहा था। उसी दौरान उस के मोबाइल फोन पर किसी का फोन आया। फोन आने के बाद ही युवक खाना छोड़ कर चला गया। काफी देर हो जाने के बाद जब घर लौट कर नही आया तो घर वालो ने फोन किया। इस पर उस का मोबाइल बन्द बताने लगा। गुरुवार की सुबह गांव के सुरेश नामक व्यक्ति शौच करने के लिए जा रहा था। तब उस ने उस के शव को देखा और परिजनों को सूचना दिया। मृतक के पिता राधेश्याम यादव ने बताया कि वह होम गार्ड विभाग में नौकरी करता है, उस की डियूटी अपर जिलाधिकारी के यहाँ है। वही पर डियूटी करने आया था। सुबह उस की हत्या होने की जानकारी मिली। राधे श्याम यादव ने बताया कि सुबह उस की पत्नी माया देवी औऱ पुत्री माधुरी उस के शव के पास पहुँच गई। उस ने बताया कि गांव में उस की किसी से कोई दुश्मनी नही थी। मृतक के पिता ने बताया कि उस की एक आँख को चाकू मार कर फोड़ दिया। उस के शरीर पर कई चोट मिले। वही पर दारू का ठेका है। ठेके के पीछे खेत है। एक पेड़ लगा हुआ है। हत्यारे हत्या करने के बाद उस के शव के शर्ट को उतार कर गले मे बांध दिया। घटना की तहरीर अज्ञात के खिलाफ में देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share