
गोंडा जिले में आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा किसान मोर्चा सम्मेलन का आयोजन कर ग्राम परिक्रमा यात्रा अभियान का शुभारंभ किया गया। यह ग्राम परिक्रमा यात्रा जिले के कई ग्राम पंचायत में जाकर की जाएगी। किसानों और ग्रामीणों से मिलकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा किसानों को लेकर की किए गए कार्यों की जानकारी देने के साथ समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। आज इस ग्राम परिक्रमा यात्रा की शुरुआत सबसे पहले कैसरगण लोकसभा क्षेत्र से की गई है, जहां कटरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हलधरमऊ ब्लाक क्षेत्र के बालपुर से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर ग्राम परिक्रमा यात्रा अभियान को रवाना किया गया। यह यात्रा कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में जाएगी और ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से ग्राम पंचायत की परिक्रमा की जाएगी और किसानों को जानकारियां दी जाएंगी। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बताया कि आज मेरे लोकसभा क्षेत्र में ग्राम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ मेरे द्वारा किया गया है। यह यात्रा कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत की परिक्रमा करते हुए ग्रामीण किसानों से मिलकर के उनको भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए ग्रामीणों और किसानों की समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी की सरकार द्वारा किसानों को लेकर के कुछ नहीं किया गया था, बल्कि उन किसानों को लूटने का काम किया गया था। आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार है तो किसानों को किसान सम्मान निधि के साथ सभी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है और 2024 में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो किसानों के लिए अन्य योजनाएं भी चालू की जाएंगी। वहीं गोंडा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी ने बताया कि आज किसान मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया था।