गोंडा
Trending

कानपुर से चुराई मिनी बस, नेपाल ले जा रहे थे बेचने दो वाहन चोर गोंडा में गिरफ्तार

कानपुर से चुराई मिनी बस, नेपाल ले जा रहे थे बेचने दो वाहन चोर गोंडा में गिरफ्तार

गोंडा जिले की इटियाथोक पुलिस बीती रात वाहन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान बलरामपुर की तरफ जा रही मिनी बस में कोई सवार नहीं था। पुलिस को शंका होने पर पुलिस ने बस को रोका। वाहन चोरों से कागजात मांगे इस पर वह कोई समुचित जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ किया। तो दोनों शातिर वाहन चोरों ने बताया कि कानपुर के किदवई नगर से 8 दिसंबर को वाहन चुराकर भागे थे। वह लोग वाहन को नेपाल राष्ट्र में बेचते हैं। पकड़े गए दोनों आरोपी पेशेवर वाहन चोर है। कानपुर के किदवईनगर में मिनी बस चोरी के मामले में अज्ञात वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। पकड़ा गया वाहन चोर राजू कुशवाहा उन्नाव जिले के नौगवा थाना के गांव आटा बन्धार का रहने वाला है। वही दूसरा आरोपी संजीव कुमार यादव कानपुर जिले के रसूलाबाद थाना क्षेत्र के गांव मलखानपुर का रहने वाला है। जो वर्तमान में अशोक नगर कल्यानपुर पश्चिमी कानपुर रहता है।
प्रभारी निरीक्षक इटियाथोक ने बताया कि उपनिरीक्षक बलराम सिंह और थाना के अन्य स्टाफ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक मिनी बस लेकर जा रहे। दो लोगों को रोक कर पूछताछ किया गया तो पता चला कि कानपुर से बस चोरी कर नेपाल राष्ट्र बेचने जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share