गोंडा
Trending

17 वर्षीय लड़की का शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया।

17 वर्षीय लड़की का शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया।

मसकनवा (गोंडा) क्षेत्र के गड़रही भुजैनिया भार के पास एक 17 वर्षीय लड़की का शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया। पुलिस के अनुसार लड़की पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या कर ली है। प्रभारी निरीक्षक छपिया सुरेश कुमार वर्मा ने बताया की बुधवार की देर शाम छपिया रेलवे स्टेशन से मसकनवा रेलवे स्टेशन के पश्चिम गड़रही भुजानियाभार के पास रेलवे ट्रैक पर एक लड़की की शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर लड़की की पहचान मधु उम्र 17 बर्ष पुत्री बहाऊ निवासी वासुदेवपुर भरहिया के रुप में हुई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की परिजनों से बातचीत करने पर पता चला की बुधवार को परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिससे नाराज होकर मधु ने बुधवार की ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। मृतका मधु के पिता बहाउ की मौत दस वर्ष पूर्व हो चुकी है। उसके संजय, अनिल, रामजी तीन भाई हैं। चार बहनों में मधु तीसरे नंबर पर थी। उसकी मां सुगना देवी का रो रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया की शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। आवाश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share