गोंडा
Trending

गोंडा में वनटांगिया ग्राम महोत्सव का किया गया आयोजन

गोंडा में वनटांगिया ग्राम महोत्सव का किया गया आयोजन

गोंडा जिले में रामगढ़ वनटांगिया ग्राम आज जगमगा उठा यहां प्रदेश के पहले वनटांगिया ग्राम महोत्सव का आयोजन किया गया। रोशनी के पर्व दीपावली पर समाज के इस पिछड़े समुदाय के जीवन में खुशियां भर दी गई।
महोत्सव के माध्यम से एक ओर धनतेरस से एक दिन पहले वनटांगिया ग्राम में जाकर समुदाय के लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराया जाए तो वहीं दूसरी ओर दीपावली के उपलक्ष्य में उन्हें पोषण किट, वस्त्र, मिठाई तथा अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। इस दौरान 2100 दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव का आयोजन किया गया।
जिला प्रशासन का यह कदम समाज के इस पिछड़े समुदाय को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में यह बड़ा कदम साबित हुआ। वनटांगिया ग्राम महोत्सव में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी नेहा शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।
वनटांगिया समुदाय से जुड़े पात्र लोगों को पेंशन, आवास, शौचालय, आधार कार्ड व आयुष्मान कार्ड सहित अन्य शासकीय योजनाओं के ऑनलाइन आवेदन कराने की भी व्यवस्था की गई। महोत्सव के दौरान वनटांगिया समुदाय के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड समेत अन्य योजनाओं का भी वितरण किया गया। शाम पांच बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जनपद के सरकारी प्राइमरी स्कूलों की ओर से आए नन्हें मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों की दिल जीत लिया।
ग्राम महोत्सव के दौरान दीपोत्सव का भी आयोजन किया गया। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र और जिलाधिकारी नेहा शर्मा के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों और ग्रामवासियों ने कुल देवी के स्थान पर दीप जलाकर आम दीपोत्सव की शुरुआत की। प्रशासन की ओर से रामगढ़ वनटांगिया ग्राम में 2100 दीपों की व्यवस्था की गई। अधिकारियों ने ग्रामवासियों के साथ आतिशबाजी कर दीपोत्सव का सफल आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share