गोंडालाइव अपडेट

डीआईजी देवी पाटन के विशेष धरपकड़ अभियान के तहत 36 घंटे में 498 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

पी आर एस डी न्यूज गोंडा

गोंडा। पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा चलाये गये ’’विशेष धरपकड़ अभियान’’ के अन्तर्गत परिक्षेत्रीय जनपदों की पुलिस द्वारा 36 घंटे के अंदर बड़ी कार्यवाही करते हुये विभिन्न अपराधों में कुल 498 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया |

पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा द्वारा चलाये जा रहे ”विशेष धरपकड़ अभियान” के क्रम में परिक्षेत्रीय जनपदों के समस्त क्षेत्राधिकारियों/प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों को आगामी नगर निकाय चुनाव 2023 के दृष्टिगत अशान्ति फैलाने वाले असामाजिक तत्वों, वारण्टी, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने एवं अवैध शराब के निष्कर्षण,बिक्री व परिवहन के विरूद्ध व्यापक पैमाने पर अभियान चलाकर कार्यवाही करने के कड़े निर्देश दिये थे। जिसके क्रमें में परिक्षेत्रीय जनपदीय पुलिस द्वारा अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की गयी है।

इस क्रम में जनपद गोण्डा पुलिस द्वारा कुल 29 वाँछित अभियुक्तों व 180 एन0बी0डब्लू0 अभियुक्तों को,जनपद बलरामपुर पुलिस द्वारा 02 वाँछित अभियुक्तों व 38 एन0बी0डब्लू0 अभियुक्तों को,जनपद बहराइच पुलिस द्वारा 10 वाँछित अभियुक्तों व 195 एन0बी0डब्लू0 अभियुक्तों को तथा जनपद श्रावस्ती पुलिस द्वारा 02 वाँछित अभियुक्तों व 42 एन0बी0डब्लू0 अभियुक्तों को भिन्न-भिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया । इस प्रकार परिक्षेत्रीय जनपदों की पुलिस द्वारा 43 वाँछित अभियुक्तों व 455 एन0बी0डब्लू0 अभियुक्तों समेत कुल 498 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी |

पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोण्डा अमरेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा परिक्षेत्रीय पुलिस अधीक्षकगणों को निर्देशित किया गया है कि नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु अशांति फैलाने वाले व अराजक तत्वो के विरूद्ध निरन्तर कार्यवाही करते हुए इस अभियान को जारी रखा जाये |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share