
गोंडा में नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस मुठभेड़ में जानलेवा हमला करने वाले 25 हजार के इनामिया आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश सुधाकर सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सुधाकर सिंह का इलाज चल रहा है। आरोपी के पास से एक अवैध पिस्टल और कारतूस बरामद हुआ है। आपको बता दे बीते 21 दिसंबर को रात्रि में आपसी विवाद को लेकर के 25 हजार इनामिया आरोपी सुधाकर सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने घर जा रहे अमरपाल सिंह उर्फ़ नील ठाकुर के साथ नगर कोतवाली क्षेत्र के सोनी गुमटी के पास जमकर मारपीट करते हुए फायरिंग कर दी थी, जिससे नील ठाकुर की कमर में गोली लगी थी, जिन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए लखनऊ में भर्ती कराया गया है। पीड़ित अमरपाल सिंह के भतीजे द्वारा पांच नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पूरी घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया था। वहीं पूरे मामले में कार्यवाही करते हुए नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने 7 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं आज घटना में शामिल 25 हजार के इनामी सुधाकर सिंह को नगर राधेपुरवा गायत्री पुरम के पास जब घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया गया तो सुधाकर सिंह ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायरिंग की। जिसमें सुधाकर सिंह के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी सुधाकर सिंह के खिलाफ आधा दर्जन मुकदमे कई थानों में दर्ज हैं।