खेल, स्वाद और सुकून का नया ठिकाना: नोएडा में शुरू हुआ ‘Rally & Roast’ पिकलबॉल कोर्ट और कैफे
A New Hub of Sports, Taste, and Leisure: ‘Rally & Roast’ Pickleball Court & Café Opens in Noida

नोएडा।
नोएडा के खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए एक नया और अनोखा गंतव्य Rally & Roast अब पूरी तरह से शुरू हो चुका है। सेक्टर-141 में, भूटानी साइबरथाम के ठीक सामने स्थित इस आधुनिक पिकलबॉल कोर्ट और कैफे का रविवार को भव्य रिबन कटिंग समारोह के साथ उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन अवसर पर वेन्यू की मालकिन प्रज्ञा बारात ने बताया कि पिकलबॉल एक तेजी से लोकप्रिय होता खेल है, जिसे किसी भी उम्र का व्यक्ति खेल सकता है। चाहे बच्चे हों या वरिष्ठ नागरिक—यह खेल सभी के लिए सुरक्षित, मनोरंजक और फिटनेस के लिहाज से बेहद फायदेमंद है।
उन्होंने कहा कि Rally & Roast केवल एक स्पोर्ट्स वेन्यू नहीं, बल्कि एक कम्प्लीट लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन है। यहाँ युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए पिंक, ब्लू और रेड थीम में तीन आकर्षक पिकलबॉल कोर्ट बनाए गए हैं।
वेन्यू में हाई-स्पीड वाई-फाई से लैस एक आधुनिक कैफे भी मौजूद है, जहाँ लोग अपने ऑफिस वर्क के साथ-साथ खेल और स्वाद का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, यहाँ एक खूबसूरत टेरेस एरिया तैयार किया गया है, जिसे खासतौर पर नाइट पार्टी, म्यूजिक और डांस इवेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है।
Rally & Roast में बर्थडे पार्टी, कॉर्पोरेट इवेंट्स और पिकलबॉल टूर्नामेंट्स का आयोजन भी किया जाएगा।
यह वेन्यू सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शाम को 4:00 बजे से रात 11:00 बजे तक खुला रहेगा, जबकि कैफे की सुविधा पूरे दिन उपलब्ध रहेगी।
बुकिंग के लिए ग्राहक Huddle ऐप, इंस्टाग्राम, कॉल या सीधे वॉक-इन के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
नोएडा एक्सप्रेसवे के बेहद नजदीक स्थित होने के कारण यह स्थान आसपास के रेजिडेंशियल एरिया और ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए एक नया और पसंदीदा हैंगआउट स्पॉट बनकर उभर रहा है।




