Advertisement
भारतलाइव अपडेटसमाचार
Trending

ग्रामीण और छोटे शहरों के यंग इनोवेटर्स को मिलेगा 'पीआर 24x7' का साथ

Advertisement
Advertisement

ग्रामीण और छोटे शहरों के यंग इनोवेटर्स को मिलेगा ‘पीआर 24×7’ का साथ, ₹50 हजार से ₹50 लाख तक की फंडिंग की घोषणा

– युवाओं के सपनों के बीच नहीं आएगी फीस या मीडिएटर की दीवार
– 100% पारदर्शिता के साथ चुने जाएंगे इनोवेटिव आइडियाज
– कम कागजी कार्रवाई में मिलेगा फंडिंग का अवसर

नई दिल्ली, जून 2026: पब्लिक रिलेशन क्षेत्र की अग्रणी संस्था पीआर 24×7 ने देश के युवा इनोवेटर्स और स्टार्टअप्स को मजबूत आर्थिक सहयोग देने के उद्देश्य से एक बेहद खास और महत्वाकांक्षी पहल ‘प्रगति’ (पीआर 24×7 रिसोर्स एलोकेशन फॉर ग्रोथ, एडवांसमेंट, एंड ट्रांसफॉर्मिंग आइडियाज) की शुरुआत की है। इस नई पहल के तहत संस्था ने शुरुआती दौर के 100 यूनिक स्टार्टअप आइडियाज में 50 हजार रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का आर्थिक सहयोग देने का फैसला किया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि देश के ग्रामीण परिवेश और छोटे शहरों (टियर-2 और टियर-3) से आने वाले बेहतरीन और अनोखे बिजनेस आइडियाज सिर्फ पैसों की तंगी की वजह से दम न तोड़ें।

वर्तमान में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है, जहाँ हर साल हजारों नए बिजनेस उभरकर सामने आते हैं। लेकिन विभिन्न विश्वसनीय बिजनेस रिपोर्ट्स और इकोनॉमिक सर्वे के आंकड़े एक कड़वा सच भी बयां करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में शुरू होने वाले लगभग 90 प्रतिशत स्टार्टअप्स शुरुआती 5 वर्षों के भीतर ही बंद हो जाते हैं। बाजार में मांग की कमी के बजाय, इनके असफल होने का सबसे बड़ा कारण सही समय पर सीड फंडिंग, सही इन्वेस्टर या एक बेहतर मेंटर का न मिलना है। इसके अलावा, देश का 80 प्रतिशत से अधिक स्टार्टअप इन्वेस्टमेंट केवल बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर और मुंबई जैसे बड़े मेट्रो शहरों तक ही सीमित रह जाता है, जिसके कारण ग्रामीण अंचलों और छोटे शहरों के होनहार युवाओं के आइडियाज पैसों के अभाव में दम तोड़ देते हैं।

इस महत्वपूर्ण पहल की घोषणा करते हुए पीआर 24×7 के फाउंडर, डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा कि, “असली सितारे और भविष्य के बड़े बिजनेस आइडियाज हमारे ग्रामीण अंचलों और छोटे शहरों में बसते हैं। इन युवाओं के पास विजन भी है और जज्बा भी, कमी है तो बस एक सही शुरुआत और आर्थिक सहयोग की। हमारी इस पहल का मकसद गैप को भरना है। हम नहीं चाहते कि किसी युवा का यूनिक आइडिया सिर्फ इसलिए पिछड़ जाए क्योंकि उसके पास बैंक बैलेंस नहीं है। हम उन्हें न सिर्फ ₹50 हजार से ₹50 लाख तक का फंड देंगे, बल्कि उनके सपनों को एक नई पहचान दिलाने में भी मदद करेंगे।”

इस पहल के तहत स्टार्टअप्स की चयन प्रक्रिया को बेहद सरल और पारदर्शी रखा गया है ताकि ग्रामीण युवाओं को किसी भी जटिल कागजी कार्रवाई से न गुजरना पड़े। योग्य उम्मीदवारों को बस अपना बिजनेस प्रपोजल या आइडिया संस्था के साथ साझा करना होगा। इसके बाद संस्था की विशेष चयन समिति उन आइडियाज की गहन समीक्षा करेगी। इस पूरी प्रक्रिया में आवेदकों से किसी भी स्तर पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और न ही इसमें कोई मीडिएटर शामिल होगा। जिन भी उम्मीदवारों का आइडिया पूरी तरह से फ्यूचरिस्टिक होगा और सलेक्शन कमेटी को पसंद आएगा, पीआर 24×7 की टीम सीधे सामने से उन्हें कॉल कर आगे की प्रक्रिया समझाएगी। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान डॉक्यूमेंटेशन बेहद सरल रहेगा और चयन के संबंध में सलेक्शन कमेटी का निर्णय ही अंतिम होगा।

संस्था का मानना है कि अक्सर मेट्रो शहरों से बाहर के युवाओं के पास कमाल के आइडियाज होते हैं, लेकिन सही समय पर सीड फंडिंग या शुरुआती निवेश न मिलने के कारण वे आगे नहीं बढ़ पाते। ऐसे में संस्था उन इनोवेटर्स की तलाश कर रही है जो अपनी पहली फंडिंग की राह देख रहे हैं। टियर-2 और टियर-3 शहरों के ऐसे युवा जो अपने आइडिया को दुनिया के सामने लाना चाहते हैं और उसे एक सफल बिजनेस में बदलना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है।

यदि आपके पास भी कोई ऐसा स्टार्टअप आइडिया है जो समाज या बाजार में बड़ा बदलाव ला सकता है, तो आप पीआर 24×7 की इस पहल से जुड़ सकते हैं। योग्य उम्मीदवार अपने बिजनेस प्रपोजल या आइडिया को साझा करने के लिए संस्था से सीधे मेल आईडी amg24x7@gmail.com या फोन नंबर 9755020247 के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share