Advertisement
गोंडा
Trending

गोंडा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महात्मा गांधी व शास्त्री की जयंती

गोंडा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महात्मा गांधी व शास्त्री की जयंती

Advertisement
Advertisement

राष्ट्र के दो महापुरूषों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे गोंडा जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सभी सरकारी, अर्ध सरकारी कार्यालयों तथा शैक्षिक संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही राष्ट्र की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए लोगों ने संकल्प लिया। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रध्वज फहराया तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण किया गया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी नेे सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह को हथियार बनाकर आजादी की लड़ाई में अपना योगदान दिया। उन्होंने गांव को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और मूलभूत सुविधाएं विकसित करने हेतु ग्राम स्वराज की अवधारणा से देश की आत्मनिर्भरता के लिए सार्थक प्रयास किए जिसकी आज भी प्रासंगिकता है। देश की आत्मनिर्भरता के लिए स्वदेशी का महत्वपूर्ण योगदान है।
उन्होंने शास्त्री जी के सादा जीवन उच्च विचार तथा देश के लिए किए गए योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज के दिन लिये गए संकल्प के अनुसार सभी लोग अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन कर देश के विकास में अपना योगदान दें।
जिलाधिकारी ने दोनों महापुरुषों के जयंती के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी केवल भारत तक ही सीमित नहीं थे बल्कि उनके आदर्श पूरी दुनिया के लिए प्रासंगिक है। उन्होंने भारत रत्न शास्त्री जी की सादगी और उनकी देश सेवा को भी स्मरण किया।

कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में संकल्प दोहराने के पश्चात जिलाधिकारी ने कहा कि सत्य का प्रयोग करते हुए आग्रह पूर्वक कार्य करें। गांधी जी ने कभी कथनी करनी में अंतर नहीं रखा। आज हमारी अस्मिता लुप्त होती जा रही है। व्यक्ति जो दिखता है, वह होता नहीं, और जो होता है, वह दिखता नहीं। अतः हम मौलिक बनें। हम दूसरों से उसी समान पेश आएं, जैसा हम अपने लिए चाहते हैं। हम माइक पर उदात्त आदर्श की बात करते हैं किंतु जब क्रियान्वयन का समय आता है, तब भूल जाते हैं। सामाजिक नियंत्रण का ताना बाना भी कमजोर हो गया है। इसलिए अब कानून की ज्यादा जरूरत पड़ती है। बापू की ग्राम स्वराज की संकल्पना आज हमारे जीवन में हर जगह दृष्टिगोचर होती है। आज की पंचायत प्रणाली गांधी जी की ही देन है।
शास्त्री जी ने जय जवान, जय किसान का नारा देकर सीमा सुरक्षा के साथ ही खाद्यान्न के मामले में निर्भर बनाने का काम किया। आज उन्हीं की बदौलत हम लगातार आत्मनिर्भर होते चले गए।
वहीं कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में जीजीआईसी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, सीआरओ महेश प्रकाश, सिटी मजिस्ट्रेट चन्द्रशेखर, कलेक्ट्रेट संघ के अध्यक्ष मनमोहन अरोड़ा व मंत्री संदीप तिवारी सहित अन्य अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जीजीआईसी की छात्राओं द्वारा बापू के प्रिय भजनों की मनमोहक प्रस्तुति की गई। डीएम ने छात्राओं को उपहार भेंट कर सम्मानित किया।
शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी श्रीमती कंचन वर्मा, निबंधक स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन उत्तर प्रदेश ने जनपद में पहुंचकर बस स्टॉप, सिविल लाइन, गुरु नानक चौराहा, अंबेडकर चौराहा सहित कई स्थानों पर जाकर स्वच्छता व साफ- सफाई का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर साफ -सफाई व्यवस्था में लगे सफाई कर्मचारी एवं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम से संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने मौके पर कहा कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अवसर पर हमें अपने घर से लेकर कार्यालय तक साफ – सफाई तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

4444

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share