गोंडालाइव अपडेट
सपा से निवर्तमान चेयरमैन उजमा राशिद ने किया नामांकन, अपने ऊपर लगे आरोपों को किया खारिज
Advertisement
Advertisement
गोंडा नगर पालिका की निवर्तमान चेयरमैन सपा प्रत्याशी उजमा राशिद ने नामांकन किया। नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहां कि नगरपालिका के अधूरे कामों को वह पूरा करेंगी। एक बार फिर उन्होंने शहर में हो रहे जलभराव की समस्या से जनता को छुटकारा दिलाने का भरोसा दिया।
गोंडा नगरपालिका की निवर्तमान चेयरमैन उजमा राशिद ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि पिछले कार्यकाल में जो काम अधूरे रह गए हैं। उन्हें वह पूरा करेंगी। शहर को जलभराव से मुक्ति दिलाने के लिए सीवर लाइन उनकी प्राथमिकता में है। शहर में पार्किंग की समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगी। इसके अलावा रोड पर ठेला लगने के कारण नगर वासियों को जाम की समस्या होती है। इसके साथ ही ठेले वालों को भी परेशानी होती है। उनके लिए एक स्थल निश्चित किया जाएगा। उनके कार्यकाल में शहर की नजूल जमीन कब्जा होने के सवाल पर कहा कि ऐसा नहीं है। मेरे स्तर से ऐसा नहीं हुआ है। शहर में जलभराव हो रहा है। उसके कई कारण हैं। शहर में जितने तालाब नाले थे। सब कब्जा हो गए। आप 5 साल रह चुकी हैं। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बार वह जल निकासी की समस्या का पूरा प्रयास करेंगी। बीजेपी के पूर्व विधायक से आशीर्वाद लेने के सवाल पर कहा कि वह बड़े हैं। हमेशा आशीर्वाद देंगे। कूड़ा डंपिंग पर कहा कि इस बार उसका स्थाई समाधान होगा।