गोंडालाइव अपडेट

बृजभूषण सिंह की मुश्किलें बढ़ी, दिल्ली में आज दर्ज होगी FIR! महिला पहलवानों ने लगाया है यौन उत्पीड़न का आरोप

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस एफआईआर दर्ज करेगी। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में भारत के सॉलिसिटर जनरल ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बृजभूषण सिंह पर सेक्सुअल हैरासमेंट का केस दर्ज होगा।

पिछली सुनवाई में उन्होंने कहा था कि मामले में प्रारंभिक जांच जरूरी है। अब प्रारंभिक जांच के बाद अब एफआईआर दर्ज होगी। सुनवाई के दौरान रेसलर्स के वकील कपिल सिब्बल ने पीड़िता महिलाओं की सेफ्टी का भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ 40 से अधिक मामले दर्ज हैं।

सिब्बल ने आगे कहा, \”मैं आपको सूची दूंगा।\” दिल्ली पुलिस ने शीर्ष अदालत को सूचित किया कि वह बृजभूषण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करेगी, जो उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भाजपा सांसद भी हैं।

महिला पहलवानों की शिकायत के मामले में दिल्ली में आज ही FIR करायेगी, दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट को जानकारी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share