गोंडा
Trending

गोंडा में सीएम योगी ने 100 बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

गोंडा में सीएम योगी ने 100 बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री

आज यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ गोंडा दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। जिसके बाद करनैलगंज के पाल्हापुर पहुंचे। जहां से बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर 100 से ज्यादा बाढ़ पीड़ितों को सीएम ने बाढ़ राहत सामग्री बांटी। सीएम ने अधिकारियों से मुलाकात कर बाढ़ से बचाव को लेकर की गई तैयारियां की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए गोंडा पहुंचे। जहां उन्होंने सभा को संबोधित किया। कहा कि 21 जनपद बाढ़ से प्रभावित हैं। गोंडा के लोगों को आश्वस्त कराना चाहता हूं की बाढ़ से किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। इस बार मानसून काफी लेट चल रहा है। गोंडा में 23 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।सीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अन्नदाता किसानों को आश्वस्त करता हूं की बाढ़ के कारण जो नुकसान पहुंचा है, उनका सर्वे के बाद नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। अगले डेढ़ महीने तक बाढ़ से निपटने के लिए सतर्क रहना होगा। क्योंकि डेढ़ महीने तक बाढ़ की स्थिति बनी रहेगी और सरकार आपदा से निपटने के लिए तैयार है।जिन बाढ़ पीड़ितों का मकान बाढ़ से कट गया है, उनका सर्वे कराने के बाद उनको पीएम आवास दिया जाएगा। जिनका मकान थोड़ा क्षतिग्रस्त हुआ है। उनको आर्थिक मदद दी जाएगी। बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है। किसी भी प्रकार की दिक्कत सरकार नहीं होने देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share