गोंडा में हुई उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सफाई अभियान की शुरूआंत
गोंडा में हुई उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े सफाई अभियान की शुरूआंत
Gonda News: गोंडा जिले में ‘मेरा गोंडा मेरी शान’ अभियान के तहत एक बड़ा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। गोंडा डीएम नेहा शर्मा के नेतृत्व में यह अभियान 1 अगस्त यानी आज सुबह 8 बजे से शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत गोंडा शहर के अंबेडकर चौराहे से लेकर गोंडा लखनऊ मार्ग की सीमा तक करीब 45 किलोमीटर के मार्ग को साफ और स्वच्छ बनाया जा रहा है। इस अभियान में गोंडा नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मी, ग्राम पंचायतों के सफाई कर्मी और पीडब्ल्यूडी विभाग के रोड पर काम करने वाले कर्मचारी लगाए गए हैं।
पहली बार प्रदेश में इतना बड़ा अभियान चलाया जा रहा है कि एक साथ 45 किलोमीटर लंबे मार्ग को स्वच्छ और साफ सुथरा बनाया जा रहा है। साथ ही चिह्नित स्थलों पर साफ सफाई के लिए नोडल अधिकारी एवं टीम लीडर नामित करते हुए सफाई कर्मियों एवं बेलदारों की टीम बनाई गई है।
इस वृहद अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 73 टीमों का गठन किया गया है ये अभियान आज सुबह आठ बजे से शुरू होकर कार्य समाप्ति तक इस अभियान का संचालन निरंतर किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अभियान को सफल बनाने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
इसको लेकर जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने सभी स्वयं सेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, युवाओं समेत जनपद के प्रत्येक नागरिक से आगे आने की अपील की है।
प्रदेश में यह पहली बार है जब इतने बड़े मार्ग को एक बार में साफ और स्वच्छ बनाने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में सफाई कर्मियों को लगाया गया है नगर पालिका के सफाई कर्मी, ग्राम पंचायत के सफाई कर्मी और पीडब्ल्यूडी के कर्मचारियों सहित सभी लोगों से मिलकर इस अभियान को बड़े स्तर पर सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।