गोंडा
Trending

उद्यान मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

उद्यान मंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण

  • उद्यान मंत्री ने वितरित की राहत सामग्री किट
  • उद्यान मंत्री ने की बाढ़ संबंधी समीक्षा बैठक
  • अधिकारी करें बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण-उद्यान मंत्री
  • बाढ़ प्रभावितों को हर मुमकिन सुविधा उपलब्ध कराई जाये – उद्यान मंत्री

Gonda जिले में मंगलवार को उद्यान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री दिनेश प्रताप सिंह ने तरबगंज के बाढ़ ग्रस्त गांव दुर्गापुर का निरीक्षण किया और वहां मौजूद लोगों से बात की। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को तत्काल मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने का आदेश अधिकारियों को दिया। इसके बाद उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगो को राहत सामग्री किट भी वितरित की। इसके बाद उन्होंने तरबगंज तहसील के सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी के साथ बाढ़ संबंधी समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने एसडीएम तरबगंज से तहसील के बाढ़ प्रभावित 24 गांवों के बारे में मुहैया कराई जा रही सुविधाओं व राहत कार्यों की जानकारी ली।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये कि बाढ़ प्रभावित गांवों का निरन्तर निरीक्षण करते रहे और पीड़ित लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया जाए। बाढ़ प्रभावित लोगों को पेयजल, राशन, दवा, पशुओं के लिए चारा आदि की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही कहा कि सभी सम्बन्धित अधिकारी अपनी जिम्मेदारियां को भली-भांति समझे, मुख्यमंत्री जी का स्पष्ट निर्देश है की बाढ़ से प्रभावित होने वाले परिवारों और व्यक्तियों को पूरी सुविधा मुहैया कराई जाए। अतः सभी संबंधित अधिकारीगण अपने विभागों से होने वाले राहत कार्यों को पीड़ित लोगों तक पहुंचाएं।
उन्होंने सभी अधिकारियों को सह निर्देश दिए की बाढ़ रहकर में किसी प्रकार की लापरवाही ना बढ़ती है साथ ही बाढ़ बढ़ने पर इस तरह की तैयारी रखी जाए कि गांव वालों को ऊंची जगह पर स्थानांतरित किया जा सके। उच्च स्थान पर गांव वालों को एकत्रित कर वहां पर एक साथ सभी को राहत सामग्री वितरित करने की सुविधा बनाई जाये।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उपजिलाधिकारी तरबगंज, एक्सीएन सिंचाई, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला आपदा विशेषज्ञ सहित अन्य सभी संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share