गोंडा
Trending

तीन खाद्य निरीक्षक सहित 9 पूर्ति निरीक्षको का हुआ स्थानान्तरण

तीन खाद्य निरीक्षक सहित 9 पूर्ति निरीक्षको का हुआ स्थानान्तरण

गोण्डा। जिला पूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय ने तीन क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक सहित 9 पूर्ति निरीक्षको का स्थानांतरण कर दिया। क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक रविन्द्र सिंह आवंटित अनुभाग खाद्य क्षेत्र प्रथम तहसील सदर व मनका पुर तथा विकास खण्ड मनका पुर का पूर्ति निरीक्षक का दायित्व के साथ ही मुख्यालय पर जनसूचना भी देखेंगे। क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक श्री राम सरन कर्नल गंज व तरब गंज तहसील तथा मुख्यालय पर लोक शिकायत, दुकान अनुभाग व प्रवर्तन अनुभाग का प्रभारी बनाया गया। क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक शिव प्रकाश को खाद्य क्षेत्र नगर तथा मुख्यालय अधिष्ठान नजारत एव लेखा अनुभाग का कार्य भी देखेंगे। पूर्ति निरीक्षक बालेश्वर मणि त्रिपाठी को को कर्नल गंज तहसील से हटा कर सदर तहसील के इटियाथोक व पड़री कृपाल ब्लाक का कार्य देखेगे। पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा को तहसील कर्नल गंज के कटरा, हलधर मऊ से तहसील मनका पुर के छपिया और मुजेहना ब्लाक का कार्य मिला। पूर्ति निरीक्षक महेश प्रसाद को तहसील तरब गंज से हटा कर कर्नल गंज तहसील के हलधर मऊ व कटरा ब्लाक का भेजा। पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार दिवाकर को तरब गंज तहसील से हटा कर कर्नल गंज तहसील के हलधर मऊ कटरा बाजार का प्रभार मिला, पूर्ति निरीक्षक जुगुल किशोर को सदर तहसील के ब्लाक झझरी, पड़री कृपाल रूपई डीह से देख रहे थे अब सिर्फ झझरु और रुपई डीह का कार्य देखगे। हरिवंश यादव को सदर तहसील से हटा कर तरब गंज तहसील के विकास खंड तरब गंज और पेट्रोलियम अनुभाग के पूर्ति का कार्य भार मिला। पूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार को मुख्यालय से हटा कर तरबगंज तहसील के नवाब गंज और वजीर गंज ब्लाक का कार्य भार मिला है। पूर्ति निरीक्षक रवि रंजन को मुख्यालय से तहसील मनका पुर के बभनजोत ब्लाक का कार्य देखेंगे। आशीष श्रीवास्तव को मुख्यालय से हटा कर तरबगंज तहसील का बेलसर ब्लाक का कार्य भार देखेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share