देवरियालाइव अपडेट
Trending

भूमि विवाद में 6 लोगों की हत्या से थर्राया देवरिया

भूमि विवाद में 6 लोगों की हत्या से थर्राया देवरिया, इससे पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

देवरिया। रुद्रपुर के पास फतेहपुर गांव में पुरानी रंजिश के चलते 6 लोगों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची है छानबीन करने में जुट गई है। घटना को लेकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर चीख-पुकार मची है। गांव में तनाव का माहौल है। घटना की सूचना पर मौके पर पीएसी भेजी जा रही है। छह लोगों की हत्या की खबर ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही आधा दर्जन थानों की पुलिस गांव में पहुंची है। डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। माहौल को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। इस वारदात के बाद से गांव में आक्रोश फैला है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा ने आसपास के थानों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। वे खुद घटनास्थल पर मौजूद हैं। डीएम अखंड प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे।

54 वर्षीय सत्यप्रकाश दूबे, पुत्र जनार्दन दूबे, 52 वर्षीय किरन दूबे पत्नी सत्यप्रकाश दूबे, 18 वर्षीय सलोनी पुत्री सत्यप्रकाश दूबे, 10 वर्षीय नंदिनी पुत्री सत्यप्रकाश दूबे, 15 वर्षीय गांधी पुत्र सत्यप्रकाश दूबे, 50 वर्षीय प्रेम यादव पुत्र रामभवन यादव की हत्या की गई है। 8 वर्षीय अनमोल पुत्र सत्यप्रकाश दूबे को अस्पताल रेफर किया गया है।

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह का कहना है कि पुरानी रंजिश में हत्या हुई है। पुलिस के अनुसार एक पक्ष के एक आदमी की मौके पर मौत हुई थी, अन्य 5 लोग बेहोशी की हालात में मिले थे। बेहोश पांचों लोगों को जिला अस्पताल में भेजा गया, जहां डॉक्टरों नें अन्य पांचों को मृत घोषित किया गया। सूचना के अनुसार सत्य प्रकाश दुबे के भाई साधु दुबे ने अपने हिस्से की जमीन प्रेम यादव को बेची थी, जिसकी वजह से ये घटना घटी है।

देवरिया में पीड़ित ब्राह्मण परिवार का आखिरी जीवित सदस्य, 14 साल का बच्चा BRD मेडिकल कॉलेज में भर्ती है
अभी उसकी हालत स्थिर बनी हुई है

देवरिया में पीड़ित ब्राह्मण परिवार का आखिरी जीवित सदस्य, 14 साल का बच्चा BRD मेडिकल कॉलेज में भर्ती है
अभी उसकी हालत स्थिर बनी हुई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share