गोंडा
Trending

गोंडा में सपाइयों ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

गोंडा में सपाइयों ने मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

Gonda News: गोंडा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म दिवस लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया। जहां समाजवादी कार्यकर्ताओं ने सभी समुदाय के धर्मगुरुओं की मौजूदगी में केक काटा। साथ ही जिले के विभिन्न कोने से आए सैकड़ों बच्चों को स्कूली बैग, पेंसिल, कॉपी और किताब दिया और जिले के संभ्रांत लोगों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस बार समाजवादी पार्टी द्वारा पूर्व सीएम अखिलेश यादव का जन्मदिन लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है और गोंडा सहित पूरे जिले में भव्य रूप से जन्मदिन आज मनाया गया। गोंडा के टाउन हाल में आयोजित इस लोक कल्याण दिवस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।
गोंडा सदर विधानसभा से पूर्व सपा प्रत्याशी सूरज सिंह ने बताया कि हम लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाने का काम किया है। हम लोगों ने संदेश देने का काम किया सभी समुदाय के धर्मगुरुओं से केक कटवाया गया है। जिले के सभी संभ्रांत लोगों को इकट्ठा करके सम्मानित किया गया है। साथ ही जिले के छोटे बच्चों को स्कूली बैग और कॉपी किताब दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
YouTube
LinkedIn
Share